हल्द्वानी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश की अगुवाहि में प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नैनीताल रोड़ स्थित सौरभ होटल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उनको काठगोदाम चौकी लाया गया, वही उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने कहा की हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई कई योजनाओं को प्रदेश की भाजपा सरकार ने रुकवाने का काम किया है। आईएसबीटी निर्माण से लेकर अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर, कोंग्रेस सरकार द्वारा की गई रिंग रोड बनाने की घोषणा ऐसे तमाम काम है जिनको प्रदेश की भाजपा सरकार ने रुकवाने का काम किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपनी ब्रांडिंग में जुटे हुए हैं और पूरे कार्यक्रम को एक इवेंट के तौर पर बना दिया है। राज्य की जनता समझदार है और वह मोदी जी के झूठे झांसे में नहीं आएगी। ऐसे में 2022 में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
Related Posts
राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार डोबरियाल से मिले राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधित्व……..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर/कोटद्वार- आगामी निकाय चुनाव को मध्य नजर रखते हुए कुमाऊं मंडल के सांगठनिक जिला काशीपुर में राष्ट्रीय…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया,युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी का जन्मदिन…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी का जन्मदिन यहां…
एयरफोर्स के पीछे कॉलोनी में युवक की गला काटकर हत्या, हिंडन गड्ढे में मिला शव…..
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी में सोनिया विहार निवासी युवक की गला काटकर हत्या…
