एसओजी और लालकुआं पुलिस ने 262 ग्राम स्मैक ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुम्का) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा सभी थानों और चौकियों में निर्देश किया गया है कि सभी लोग अपने अपने वैरियल पर चेकिंग करें जिसके चलते लाल कुआं पुलिस ने सुभाष नगर वेरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका जो पैदल पैदल आ रहा था

 

पुलिस को शक होने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ और तलाशी ली तो उसके पास से 262 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी कीमत लगभग 26 लाख रुपए बताई जा रही है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए युवक का नाम आलिम है जो कि मूल रूप से रामपुर का रहने वाला है और वह टेलरिंग का काम करता था टेलरिंग का काम कर रहा था

 

टेलरिंग के काम में नुकसान होने के कारण वह स्मैक के कारोबार में पड़ गया और पिछले कई महीनों से हल्द्वानी शहर में स्मैक लाकर बेच रहा था वही पुलिस अब इसके और साथियों की तलाश कर रही है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले 1 महीने के अंदर नैनीताल पुलिस ने लगभग 1 किलो स्मैक बरामद कर चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *