लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत डौली रेंज लालकुआं में बौड़खत्ता वन परिसर में आज वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बौड़खत्ता, खमारी खत्ता के निवासियों, क्षेत्र मैं रहने वाले वन गुर्जरों, स्कूली बच्चों तथा बौड़ाखत्ता एवं तिलियापुर अनुभाग के सभी कर्मचारियों और श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वनों की अग्नि से सुरक्षा के संबंध में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और क्षेत्रवासियों से वनों को आग से बचाने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की। गोष्ठी में वन कर्मचारियों के साथ-साथ सर्वश्री जीवन सिंह बिष्ट डेयर सचिव, बौड़खत्ता, किशन सिंह रावत, सुन्दर सिंह बिष्ट, दलीप सिंह, इन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
महापौर ने रूद्रपुर के विकास के लिए शासन से मांगा 100 करोड़ का बजट….
ख़बर शेयर करें -वर्चुअल बैठक में प्रमुख सचिव के सामने रखा रूद्रपुर के विकास का रोडमैप, कई समस्याएं उठाई …
छात्राओं के बीच चौपाल लगाकर दी गई कैरियर काउंसलिंग की टिप्स…..
ख़बर शेयर करें -छात्राओं को दी गई कैरियर काउंसलिंग की टिप्स,नकल विरोधी कानून के बारे में किया जागरूक…. रुद्रपुर- छात्राओं…
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत दो शव मिलने से फैली सनसनी……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रतनपुर सुखरौ और ग्रास्टनगंज इलाके में दो शव मिलने से सनसनी…
