आशिक ने सरेआम छात्रा को उतारा मौत के घाट, खून से लथपथ चाकू लेकर खुद पहुंचा थाने

ख़बर शेयर करें -

सरफिरे आशिक ने छात्रा को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतारा

बागपत थाना क्षेत्र की सनसनीखेज घटना

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) बगावत यहां एक तरफा प्रेम में सरफिरे आशिक ने एक छात्रा को सरेआम गर्दन रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर यह सरफिरा आशिक खून से लथपथ चाकू लेकर खुद कोतवाली जा पहुंचा और सिलेंडर कर दिया। बागपत नगर की इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। नगर के झंकार कालोनी में रहने वाली नैन सिंह की पुत्री दीपा सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर का कुछ सामान लेने मार्केट गयी थी।

 

वह मार्केट से घर वापस लौट रही थी।इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर दीपा को एक गली में रिंकू कश्यप ने रोक लिया। देखते ही देखते रिंकू ने दीपा को पकड़ लिया और चाकू से उसकी गर्दन को रेत दिया। वही उसने चाकू से बार बार दीपा पर कई वार कर दिए।दीपा मदद के लिए चिलाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद का साहस नहीं जुटाया। नहीं कोई उसे बचाने के लिए आगे आया।दीपा लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गयी।

 

वही रिंकू घटना को अंजाम देकर खुन से सना चाकू लेकर कोतवाली पहुंचा।यह देख कोतवाली में हड़कंप मच गया। रिंकू ने पुलिस के सामने सिलेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि रिंकू कश्यप दीपा से प्रेम करता था। लेकिन दीपा इससे अनजान थी। कुछ लोगों का कहना है कि रिंकू कश्यप रोज़ दीपा का पीछा करता था। लेकिन इस बात की जानकारी दीपा को नहीं थी।दीपा अपनी शिक्षा को खासी चिंतित रहती थी। एक तरफा इस प्रेम में दीपा की हत्या से उसके परिवार का बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *