बारावफात जुलूस का स्वागत – सर्वसमाज ने दिया भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का संदेश

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। नगर में आज निकाले गए बारावफात जुलूस का सर्वसमाज ने भव्य स्वागत किया। समाजसेवियों और युवाओं ने शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया। सब्जी मंडी के समीप लगे पंडाल में सर्वधर्म समभाव और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी हरविंदर सिंह हरजी ने कहा कि “सांप्रदायिक सद्भाव एक अनमोल संपत्ति है, इसे संजोकर रखना और संरक्षित करना आवश्यक है। यही वह आधार है, जिस पर न्यायसंगत और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।”

समाजसेवी जगदीश तनेजा ने कहा कि भारत विविध धर्मों और संस्कृतियों का देश है, जिसने हमेशा एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की है।

समाजसेवी सुशील गाबा ने शिक्षा को सद्भाव का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि “स्कूलों और संस्थानों में सहिष्णुता, सहानुभूति और सम्मान के मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए।”

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्षा नेहा सामंत ने कहा कि “सांप्रदायिक सद्भाव केवल सरकार या संस्थानों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि “हम सभी की जिम्मेदारी है कि सकारात्मकता फैलाकर और सहानुभूति बढ़ाकर समाज को और सामंजस्यपूर्ण बनाएं।”

 

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद, नाजिर हुसैन, हैप्पी रंधावा, पूर्व पार्षद अमित मिश्रा, ईमरान सैफी, चेतन भट्ट, योगेश पांडे, पवन बिष्ट, रामस्वरूप, समीर, हाजी खुर्शीद, मोनू कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *