रुद्रपुर में भाजपा को झटका, आधिकारिक प्रत्याशी ममता जल्होत्रा हारीं; गदरपुर में ज्योति ग्रोवर, बाजपुर में कांग्रेस की सुखमन कौर औलख विजयी
समाचार प्लस लाइव:प्रदेश में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजों ने उधम सिंह नगर। में सियासी समीकरण बदल दिए हैं। तीनों ब्लॉकों के परिणाम भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आए हैं।
रुद्रपुर में भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी ममता जल्होत्रा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मात्र 15 वोट मिले। वहीं, भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ रहीं इंजीनियर जितेंद्र गौतम की पत्नी रीना गौतम ने 40 में से 25 वोट पाकर जीत दर्ज की। जीत के बाद इंजीनियर जितेंद्र गौतम ने कहा— “यह जीत भाजपा, विधायक राजेश शुक्ला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की है।”
गदरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने 22 वोट पाकर ब्लॉक प्रमुख पद अपने नाम किया। यहां भी भाजपा खेमे में जीत का माहौल रहा।
बाजपुर में कांग्रेस की प्रत्याशी सुखमन कौर औलख ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को 13 वोटों के बड़े अंतर से हराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख (17 वर्ष) रहे स्वर्गीय दीनदयाल भुल्लर की पुत्रवधू सुखमन कौर औलख ने 40 में से 27 वोट हासिल किए। उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद व्यक्त किया।
