रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: BJP में बगावत! मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा,जितेंद्र गौतम के फैसले से भाजपा की एकजुटता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव: BJP में बगावत! मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा,जितेंद्र गौतम के फैसले से भाजपा की एकजुटता पर सवाल

समाचार प्लस लाइव:रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के लिए बड़ा झटका सामने आया है। किच्छा ग्रामीण क्षेत्र से भाजपा के ग्रामीण मंडल महामंत्री ई. जितेंद्र गौतम ने अपनी पत्नी रीना गौतम को प्रत्याशी बनाकर पार्टी के घोषित उम्मीदवार ममता जल्होत्रा को सीधी टक्कर दे दी है।

भाजपा ने ममता जल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तारीख गुजरने के बाद भी ई. गौतम के पीछे हटने से पार्टी में खलबली है। चुनाव 14 अगस्त को होगा, और यह लड़ाई अब भाजपा बनाम भाजपा हो गई है।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस बगावत का सीधा असर 2027 विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। अगर ममता जल्होत्रा हारती हैं, तो सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच राजनीतिक टकराव तय माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस को इस स्थिति का सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *