चंपावत में नाबालिक से गैंगरेप तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

चंपावत में नाबालिक से गैंगरेप तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

चम्पावत जिले में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बालिका अपनी सहेली के विवाह समारोह में ग्राम सल्ली गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और बालिका को एक डेयरी के पास से बरामद किया।

पूछताछ के दौरान बालिका ने अपने साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजकर उपचार व चिकित्सीय परीक्षण कराया।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन किया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। साथ ही एसओजी और स्थानीय पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने पीड़िता और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *