खटीमा से चमोली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, जनता से की मुलाकात
खटीमा,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार प्रातः अपने कार्यक्रमानुसार खटीमा से चमोली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने अपने निजी आवास नगला तराई और हेलीपेड लोहियाहेड पर जनता से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, जिला महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, जीवन धामी, किशन किन्ना, अमरजीत सिंह और रविन्द्र राणा मौजूद रहे।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर कुलपति जीबी पंत विश्वविद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, एडीएम कस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी और एसडीएम तुषार सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
