हल्द्वानी से देहरादून जाते हुए अचानक मुड़ा CM धामी का हेलीकॉप्टर, प्रशासन में मचा हड़कंप! ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

हल्द्वानी से देहरादून जाते हुए अचानक मुड़ा CM धामी का हेलीकॉप्टर, प्रशासन में मचा हड़कंप! ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

 

उधम सिंह नगर बाजपुर | हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर करा दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था।

 

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाजपुर में उतरकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

सीएम धामी ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।