काठगोदाम-हल्द्वानी में सीएम धामी की बैठक, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
काठगोदाम/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काठगोदाम एवं हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाएं एवं समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीएम धामी ने संबंधित विभागों को शीघ्र पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
