
देहरादून। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल तथा पद्म भूषण से सम्मानित Bhagat Singh Koshyari के जन्मदिवस पर Pushkar Singh Dhami ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन, सादगी, समर्पण और जनसेवा के प्रति उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बाबा केदार से उनके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ एवं सक्रिय रहकर समाज और राष्ट्र के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की प्रार्थना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
