📰 समाचार प्लस लाइव | गदरपुर, उत्तराखंड
गदरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 26.91 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व बाइक भी बरामद
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गदरपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देश और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष गदरपुर की अगुवाई में गठित टीम ने सूरजपुर चीनी मिल रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को धर दबोचा। उनके पास से कुल 26.91 ग्राम अवैध स्मैक, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:
सूरज सिंह, पुत्र कपूर सिंह, निवासी केला बनवाली, बनाखेड़ा, थाना बाजपुर
अमित कश्यप, पुत्र मोहन लाल, निवासी बेवक्ता, थाना मिलकखानम, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम द्वारा नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के तहत जैसे ही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP20BT-2641) पर दोनों युवक सूरजपुर चीनी मिल रोड पर पहुंचे, उन्हें रोका गया। पूछताछ से बचने के लिए दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।
तलाशी के दौरान सूरज सिंह के पास से 11.46 ग्राम और अमित कश्यप के पास से 15.45 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और उक्त नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई।
गदरपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
👮♂️ कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक जसवीर चौहान
उपनिरीक्षक नीमा बोहरा
उपनिरीक्षक कुंदन सिंह
कांस्टेबल कुंदन सिंह
कांस्टेबल मोहन भट्ट
