इंस्टाग्राम दोस्त के चक्कर में घर से भागीं चमोली की दो किशोरियां, जीआरपी हरिद्वार की सतर्कता से सकुशल मिलीं
परिजनों ने जताया आभार, मुंबई का टिकट बरामद, पहचान छिपाने बदली यूनिफॉर्म
समाचार प्लस लाइव:हरिद्वार जीआरपी पुलिस की सक्रियता, सतर्कता और टीम भावना के चलते चमोली जनपद से लापता दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्य के लिए क्षेत्रीय लोगों और परिजनों ने पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट और जीआरपी की त्वरित कार्यशैली की खुलकर सराहना की है।

🔹 मामला क्या था:
30 जुलाई 2025 को चमोली पुलिस द्वारा जीआरपी हरिद्वार को सूचना दी गई कि उनके क्षेत्र से दो बालिकाएं लापता हैं, और संभवतः हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में हो सकती हैं। इस सूचना पर कप्तान तृप्ति भट्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संयुक्त टीम गठित की और हर संभावित स्थानों पर सघन तलाश शुरू की।
🔹 एक्टिव मोड में उतरी जीआरपी:i
कप्तान के निर्देशन में बनी टीम ने कई घंटों तक बिना रुके तलाश की और बालिकाओं को हरिद्वार क्षेत्र से सकुशल खोज निकाला। बालिकाओं से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि वे अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड की बातों में आकर मायानगरी मुंबई घूमने का मन बना चुकी थीं। उनके पास से मुंबई का टिकट भी बरामद किया गया।
🔹 पहचान छुपाने के लिए बदली यूनिफॉर्म:
बालिकाओं ने हरिद्वार पहुंचने के बाद अपनी स्कूल यूनिफॉर्म भी बदल दी थी ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। इस कारण से पहचान करने में कुछ समय अधिक लगा, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उन्हें सकुशल खोज निकाला।
🔹 परिजनों ने जताया आभार:
जैसे ही जीआरपी हरिद्वार द्वारा बालिकाओं को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया, पूरे परिवार की आंखों में आंसू थे और हर जुबान पर “धन्यवाद पुलिस” के शब्द। उन्होंने पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और इंसानियत के लिए बार-बार आभार जताया।
🔹 पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व की सराहना:
इस पूरे घटनाक्रम में कप्तान तृप्ति भट्ट की संवेदनशीलता, मॉनिटरिंग और टीम को लगातार दिशा देने की भूमिका बेहद सराहनीय रही। आमजन और क्षेत्रवासियों ने जीआरपी की कार्यप्रणाली को सराहते हुए कहा कि “ऐसी पुलिसिंग ही जनता का भरोसा मजबूत करती है।”
