कर्णप्रयाग ज्वेलरी शॉप चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य कोटद्वार से गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

ख़बर शेयर करें -

समाचार प्लस लाइव | कर्णप्रयाग ज्वेलरी शॉप चोरी का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य कोटद्वार से गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

चमोली। कर्णप्रयाग स्थित महादेव ज्वेलर्स में हुई ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। चमोली पुलिस ने अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये की चोरी की गई ज्वेलरी और वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। वहीं गिरोह के दो सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

🟠 ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

15 जून को महादेव ज्वेलर्स के मालिक प्रियांशु बंसल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जून को तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और ज्वेलरी देखने के बहाने करीब ₹1,25,000 की एक अंगूठी और एक जोड़ी कान की बाली चोरी कर फरार हो गईं।

पुलिस ने तत्काल धारा 305 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसपी चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिन्होंने नारायणबगड़, थराली, ग्वालदम, बागेश्वर, अल्मोड़ा, काशीपुर से लेकर मुरादाबाद तक 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

🟠 ऐसे पहुंची पुलिस गिरोह तक

फुटेज में देखा गया कि तीन महिलाएं और तीन पुरुष एक सफेद स्विफ्ट कार (UK07TE0709) से कर्णप्रयाग आए थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की मदद से टीमों ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सम्भल, बिजनौर में कैंप किया और 18 जून को गिरोह के कोटद्वार में मौजूद होने की सूचना पर सिद्धबली मंदिर के पास कार को रोककर चार अभियुक्तों को धर दबोचा।

🔍 गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. सुरेंद्र सिंह, ग्राम लाम्बिया, स्योहारा, बिजनौर

2. अर्जुन सिंह, भदौड़ा, थाना कटघर, मुरादाबाद

3. ओमवती, सिरकोनी काशीरामनगर, मुरादाबाद

4. सुनीता, प्रकाश नगर, मुरादाबाद

❌ फरार अभियुक्त

1. संजय उर्फ सोनू, प्रकाश नगर, मुरादाबाद

2. सुनीता पत्नी राजकुमार, ग्राम बिलारी, मुरादाबाद

💎 बरामदगी

एक लेडीज अंगूठी (60,000 रुपये मूल्य)

एक जोड़ी कान की बाली (65,000 रुपये मूल्य)

वारदात में प्रयुक्त सफेद स्विफ्ट कार (UK07TE0709)

👮‍♂️ चमोली पुलिस की टीम

व0उ0नि0 संजय सिंह नेगी

उ0नि0 मानवेन्द्र गुसाईं

अ0उ0नि0 राजीव कुमार

हे0का0 दीवान नेगी, भगत लाल, प्रदीप बहुखंडी

कां0 दिग्पाल भंडारी, नरेश नेगी, म0का0 देवेश्वरी

कां0 संतोष चौहान, राजेन्द्र सिंह, आशुतोष तिवारी (SOG)

महिला होमगार्ड सरिता

📣 चमोली एसपी का बयान:

यह गिरोह अत्यंत शातिर किस्म का है। ये लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते हैं और अलग-अलग राज्यों में वारदातों को अंजाम देते हैं। हमारी टीमों ने जिस समर्पण और तेजी से इस केस का खुलासा किया है, वह सराहनीय है।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *