कोतवाली पुलिस और एसओजी ने दो युवकों को 5 अवैध तमंचों सहित किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने जिला स्तर पर अवैध अस्लाहों की शिकायत पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया।

 

कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्रभारी एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा बुधवार को टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु और लोगों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त मय अवैध 5 तमंचे 315 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के हैं व किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *