समाचार प्लस लाइव लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ का सबसे दर्दनाक हत्याकांड: कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार, 6 साल का मासूम भी नहीं बच पाया!
लखनऊ, मोहनलालगंज | 25 अप्रैल 2009 — सुबह के 6 बजे एक आम दिन की शुरुआत थी, लेकिन गौरा गांव के एक कच्चे घर में कुछ ही मिनटों में ऐसा नरसंहार हुआ, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। घर के आंगन में चूल्हा जल रहा था, मां सब्जी काट रही थी और बच्चे खाट पर सो रहे थे। तभी कुल्हाड़ी लेकर एक महिला और एक पुरुष घर में घुसे और ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरा गांव सहम गया। 6 साल के मासूम रामरूप ने अपनी मां की जिंदगी के लिए पैर पकड़कर रहम की भीख मांगी, लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। संतोषी, उसके तीन बच्चे, पड़ोसी महिला और उसका बेटा—कुल 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
9 साल तक यह मामला रहस्य बना रहा, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो रिश्तों की कलंकित कहानी उजागर हुई। आरोपी और कोई नहीं, बल्कि मृतका का पति सरवन और उसकी भाभी सुमन निकले, जिन्होंने साथ मिलकर पूरे परिवार को मिटा डाला।
