पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार….

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।

जिसके क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंट फौ0वा0स0-53/2025, धारा-138 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त विजय लाल निवासी-सिंमबलचौड़ कोटद्वार को उसके मस्कन कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

विजय लाल (उम्र 45 वर्ष) पुत्र बगोलीय प्रसाद, निवासी- सिंमलचौड़ पदमपुर सुखरो, कोटद्वार ।

पुलिस-टीम                             

  1. अपर उनिरीक्षक कैलाश चन्द जोशी
  2. आरक्षी राजेश सिंह
  3. होमगार्ड लक्ष्मण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *