गंगा में जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

ख़बर शेयर करें -

गंगा में जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, पुलिस ने सुरक्षित निकाला

ऋषिकेश। गंगा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से कबीर कुटीर घाट के पास बने एक टापू पर 21 श्रद्धालु फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी फंसे लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा लिया गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से आए श्रद्धालु गंगा के बीच बने टापू पर चले गए थे। इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण वे वहां फंस गए।

समय रहते पुलिस द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन से एक बड़ी अनहोनी टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय जलस्तर और बहाव का विशेष ध्यान रखें। साथ ही नदी के बीच टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *