फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद 

ख़बर शेयर करें -

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

रुद्रपुर की पाश कालोनी ओमेक्स के सामने गेहूं के खेत में जामुन के पेड़ पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान चौखुटिया निवासी 25 वर्षीय लोकेश सिंह के रूप में हुई है। युवक की जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिससे मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पंतनगर कोतवाली के सीओ डीआर वर्मा और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *