हाल ही में कांग्रेस में शामिल नेताओं पर सुबोध उनियाल का तंज, बोले— ‘फ्यूज बल्ब’ जैसे हैं ये लोग,कहीं भी रहें, रोशनी नहीं दे सकते।

ख़बर शेयर करें -

हाल ही में कांग्रेस में शामिल नेताओं पर सुबोध उनियाल का तंज, बोले— ‘फ्यूज बल्ब’ जैसे हैं ये लोग

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों दल-बदल को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वे “फ्यूज बल्ब” की तरह हैं, जो कहीं भी रहें, रोशनी नहीं दे सकते।

सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसे नेताओं के भाजपा छोड़ने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में शामिल हुए कुछ नेताओं को पहले ही भाजपा से निष्कासित किया जा चुका था।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। प्रदेश स्तर पर गुटबाजी इतनी ज्यादा है कि कांग्रेस कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पा रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस के ज्यादातर कार्यक्रम “दिल्ली दरबार” तक ही सीमित होकर रह जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के अपने ही नेता पार्टी के प्रभारी पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं और आरोप लगाते हैं कि प्रभारी राज्य के दौरे पर नहीं आतीं। इससे साफ है कि पार्टी के भीतर समन्वय की कमी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन परिस्थितियों में उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती जा रही है और यह बात जनता के सामने स्पष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *