रुद्रपुर को जलभराव से मिलेगी राहत: मास्टर ड्रेनेज प्लान के पहले चरण के लिए 441.79 करोड़ मंजूर, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम धामी का आभार

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर को जलभराव से मिलेगी राहत: मास्टर ड्रेनेज प्लान के पहले चरण के लिए 441.79 करोड़ मंजूर, विधायक शिव अरोरा ने जताया सीएम धामी का आभार

रुद्रपुर। रुद्रपुर शहर में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल मास्टर ड्रेनेज प्लान की 786.79 करोड़ रुपये की डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। इसके पहले चरण के तहत 441.79 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। विधायक शिव अरोरा ने इसे रुद्रपुर के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वर्ष 2022 में विधायक बनने से पहले उन्होंने जनता से 13 संकल्प लिए थे, जिनमें जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान प्रमुख था। उन्होंने बताया कि 2021 की भीषण जल त्रासदी के बाद उन्होंने इस समस्या को प्राथमिकता देते हुए विधायक बनने के तुरंत बाद 31 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री को सौंपे गए 10 सूत्रीय प्रस्ताव में मास्टर ड्रेनेज प्लान को शामिल किया था।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर 2022 को सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी मांगी गई, जिसके बाद सिंचाई विभाग ने वीकेएस इंफ्राटेक कंपनी को 76 लाख रुपये में सर्वे का कार्य सौंपा। 17 मई 2023 को इस योजना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया। इसके बाद लगातार पत्राचार और विधानसभा में प्रश्न उठाकर योजना को आगे बढ़ाया गया।

विधायक के अनुसार 15 जनवरी 2025 को सर्वे एजेंसी ने डीपीआर तैयार कर विभाग को सौंप दी थी। प्रारंभिक डीपीआर लगभग 908 करोड़ रुपये की थी, जिसे तकनीकी परीक्षण के बाद संशोधित कर 786.79 करोड़ रुपये किया गया। अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति और ईएफसी ने पहले चरण के लिए 441.79 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री की अंतिम स्वीकृति के बाद जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *