चुनावों की सरगर्मी हुई तेज भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह फेल

ख़बर शेयर करें -

 

लालकुआं- (ज़फर अंसारी) जहां एक तरफ चुनावों की सरगर्मी बहुत तेज हो गई है ,वहीं दूसरी तरफ पार्टियों के बड़े बड़े नेताओं का उत्तराखंड में आना भी तेजी से बढ़ गया है, वही लाल कुआं के एक प्राइमरी विद्यालय में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे, उन्होंने विद्यालय कीहालात का जायजा लेते हुए कहा कि यहां के विद्यालयों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है ऐसी स्थिति में यहां के बच्चे कैसे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, उत्तराखंड की भोली-भाली जनता के साथ कांग्रेस और भाजपा पार्टी ने छल किया है, वही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से बात की तथा बच्चों से विद्यालय वह शिक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त की, वही सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह फेल हो चुकी है चाहे शिक्षा हो विकास की बात हो सड़कों की बात हो हर क्षेत्र में सरकार फेल हो चुकी है, आम आदमी पार्टी ने जिस स्तर पर दिल्ली में कार्य किया है उसी स्तर पर उत्तराखंड के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहेगी, वही बेरोजगारी और महंगाई पर कांग्रेस व भाजपा सरकार दोनों सरकारें हैं फेल हो चुके हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *