खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड:खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने पंजाबी कॉलोनी में स्व. विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड अमाऊं में स्व. भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा वार्ड नंबर-16 अमाऊं राजेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने खटीमा स्थित टीडीसी अस्थाई हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *