264 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने किया 264 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्करों को गिरफ़्तार….. 

रुद्रपुर- नशा मुक्त हो उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड के संकल्प के क्रम में पुलिस मुख्यालय ने  निर्गत आदेशों के अनुपालन में,जनपद उधम सिंह नगर में ड्रग्स की बिक्री पर अंकुश लगाने और उसकी रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने चलाए गए अभियान के निर्देशों क्रम में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नशे की बिक्री पर अंकुश लगाने बाबत पंचवटी कॉलोनी के गेट के पास गंगापुर रोड पर मुखबिर की खास सूचना पर पहुंचे तो,मौके से आरोपी किफायत अली उर्फ नन्हे पुत्र फरियाद अली निवासी ग्राम उन्नई मकरुका थाना बहेड़ी ज़िला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष,.धर्मपाल पुत्र जीराज निवासी उन्नई खालसा थाना बहेड़ी ज़िला बरेली उम्र 45 वर्ष, मुदस्सर अली पुत्र मुजफ्फर अली निवासी ग्राम उन्नई मकरूका थाना बहेड़ी ज़िला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष हैं ।

 

वही आरोपी किफायत अली के पास से 102.01 ग्राम स्मैक और पहनी कमीज की जेब से कुल 1000 और काले रंग का सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ और आरोपी धर्मपाल के कब्जे से 71.22 ग्राम स्मैक और पहनी कमीज की जेब से कुल 560 और एक काले रंग का कीपैड मोबाइल कंपनी आईटेल बरामद हुआ और आरोपी  मुदस्सर अली के कब्जे से 90.63 ग्राम स्मैक और पहनी लोअर की दूसरी जेब से एक मोबाइल फोन टच स्क्रीन कंपनी ओप्पो रंग मस्टर्ड और 920 /- रूपये और अवैध स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल महिंद्रा CENTURO रंग काला, लाल रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 बीएम 5654 बरामद कर, आरोपियों को किफायत आदि उपरोक्त को समय 22:00 बजे पुलिस हिरासत में गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

और बरामदगी के आधार पर थाना ट्राजिट कैम्प मे मु0 FIRN0 – 57/2023 U/S 08/21/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया और दौराने पूछताछ आरोपी गण उपरोक्त ने उक्तमाल को सितारगंज के शरीफ अहमद निवासी विथा अकबर मस्जिद के पास वाले से लाना बताया गया थाना ट्रांजिट कैंप के क्षेत्र में शिवरात्रि के अवसर पर नशे का सेवन करने वाले शौकीन लोगो को फुटकर के रूप में बेचने की योजना होना बताया और गिरफ्तार आरोपी गण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है, उपरोक्त को रविवार को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *