दो नकाबपोश बदमाशों ने सुनार की दुकान में किया लूट का प्रयास…….

ख़बर शेयर करें -

रुड़की- रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सुनार पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बदमाशी की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा के पास नीलकमल वर्मा की टीना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

 

शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इस बीच बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान के बाहर आकर रुके और अंदर घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूटने का प्रयास किया। नीलकमल ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आस-पास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *