गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का CM धामी ने किया शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गदरपुर–दिनेशपुर–मटकोटा–हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मानूनगर–गदरपुर–दिनेशपुर–मटकोटा–हल्द्वानी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें ही विकास की राह को आसान बनाती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गदरपुर, दिनेशपुर और हल्द्वानी से जुड़े क्षेत्रवासियों को न केवल सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी गति आएगी।

 

स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *