रामनगर – (उधम सिंह राठौर) मुरादाबाद मानपुर बुध बाजार के पास एक हादसा हो गया हादसा उस वक्त हुआ जब मौहम्मद अली पुत्र शरफुद्दीन उर्फ बबलू अपने परिजनों के साथ ट्रेन से रामनगर घूमने आया था। जहां से वे घूमने के लिए गर्जिया के कोसी नदी में झूला पुल के पास चले गए। नदी के पास मौहम्मद अली का पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। जिसे परिजनों ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह बालक नदी के बहाव में बह गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सुचना दी पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए किलोमीटर दूर बच्चे को बरामद किया। बच्चे को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया |रामनगर के कोतवाल कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया गर्जिया झूला पुल के पास मुरादाबाद निवासी एक 10 साल के बालक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल ले आए और मोर्चरी में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्यवाही सोमवार की सुबह की जाएगी।
Related Posts
हल्द्वानी में प्रियंका गरजी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना……….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हल्द्वानी में एक विशाल जनसभा को…
जब तक सफाई नहीं तब तक इसी प्रकार आंदोलन चलता रहेगा-सुब्रत कुमार विश्वास…
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-रूद्रपुर जगतपुरा कल्याणी नदी में कबाड़ की सफाई ना करने और रुद्रपुर के चारों तरफ कबाड़…
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से बाल श्रम पर चलाया अभियान…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- शुक्रवार दिनांक 23.06.23 को थाना सितारगंज में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य द्वारा…
