काशीपुर। (सुनील शर्मा) टांडा उज्जैन अंतर्गत अलीगंज रोड पर शनिवार रात आयोजित माँ भगवती के जागरण में व्यापारी एवं कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल हुए। आशीष अरोरा बॉबी ने माँ की ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर महामायी का आशीर्वाद लिया। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत गोल्ड म्यूजिक स्टार जागरण मंडली के भजन गायकों ने मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। जागरण का आयोजन शिक्षिका मंजू देवी व रमाकांत ने किया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा, प्रिंस बाली, गुलजार आदि भी थे
Related Posts
महापौर ने बिगवाड़ा वार्ड 16 में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- वार्ड नंबर 16 बिगवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सामंती की याद में…
महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट व्यवस्था होगी सुचारू, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने दिए निर्देश….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि चारधाम…
विद्युत बिलों में ASD अतिरिक्त सुरक्षा शुल्क चार्ज को हटाने की मांग को लेकर उदय भारत ने दिया ज्ञापन….
ख़बर शेयर करें -उदय भारत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव/अध्यक्ष यूपीसीएल…
