रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ किया गिरफतार) शान्तिपुरी बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। शातिपुरी के पास हाट कालिका मंदिर से बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच दिनों के भीतर कई हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वही मुखबिर की सूचना पर बिदुखत्ता चौकी पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली, कि एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने पार्वती देवी निवासी शान्तिपुरी बिदुखत्ता को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में बिदुखत्ता चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, सिपाही दयाल नाथ, महिला सिपाही निर्मला शामिल हैं।
Related Posts
रेलवे भूमि प्रकरण मामले को लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचे उवैस राजा….
ख़बर शेयर करें -रेलवे भूमि प्रकरण मामले को लेकर उवैस राजा ने मुख्यमंत्री से की बात…. बस्ती को लेकर उवैस…
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी अल्मोड़ा का विद्यार्थियों ने किया भ्रमण…….
ख़बर शेयर करें – नैनीताल-डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण…
परिवारवाद , भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण कांग्रेस के मूल मंत्र, मोदी
ख़बर शेयर करें -विधनसभा में तीन स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की वर्चुअल रैलियों का किया गया। आयोजन रूद्रपुर-(एम् सलीम…
