प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा लाभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
देवभूमि उत्तराखंड में भी 8 लाख से अधिक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। समय पर मिलने वाली वित्तीय सहायता से किसानों को खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक कार्यों में सहयोग मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिल रही है।
राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी आय बढ़ाने, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार किसानों की समृद्धि, सम्मान और खुशहाली के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।
