रुद्रपुर रामलीला मैदान में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान के मिले सुराग

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर रामलीला मैदान में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, पहचान के मिले सुराग

 

रुद्रपुर। शहर के रामलीला मैदान में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

मौके पर शव के पास एक थैला मिला, जिसमें युवक की पहचान से संबंधित कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं मिला। हालांकि, पुलिस को एक अक्सरा मिला है जिस पर ढलचंद नाम और रामपुर स्थित मेट्रो सिटी हॉस्पिटल का पता दर्ज बताया जा रहा है। इसके अलावा थैले से कुछ दवाइयां और थोड़ी नकदी भी बरामद हुई है।

 

पुलिस उक्त नाम और पते के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पहचान होने के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *