हल्द्वानी (वंदना गुप्ता) प्रभागीय वनाधिकारी श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में दिनांक 25 फरवरी 2021 को समय 1.00बजे डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा किच्छा – हल्द्वानी नैशनल हाइवे पर शान्तिपुरी वन बैरियर के पास एक महिंद्रा पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 DT 2963 को सेमल चिरान के 185 नग अवैध अभिवहन करने में पकड़ लिया। वन उपज सेमल चिरान का अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहन को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से लालकुआं वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में उत्तर प्रदेश से सेमल का चिरान अवैध रूप से हल्द्वानी को ले ज़ाया जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा दिनेश पंत , सत्येन्द्र नाथ दुबे , किशन राम सामयिक कर्मी राजेंद्र लटवाल,अर्जुन भाकुनी, मनोहर जोशी, हरि राम आदि थे।
Related Posts
हल्द्वानी- कुमाऊं का सबसे बड़े हायर सेंटर एसटीएच गदंगी से बीमार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में जगह-जगह फैली गंदगी मरीजों को स्वस्थ बनाने के…
वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति रूड़की में अयोजित किया गया……
ख़बर शेयर करें -वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति, रूड़की और भारत स्वाभिमान (न्यास), पतंजलि योग समिति, रूड़की के तत्वधान में…
पार्षद गुड्डू वारसी ने लगवाया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर ,जर्मनी की मशीन से की गई निशुल्क जांच…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दिकी) रविवार को वार्ड 59 गौजाजाली के पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) द्वारा वार्ड में कुमाऊं एजुकेशन…
