गदरपुर में 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार, दो आरोपी फायरिंग कर फरार

ख़बर शेयर करें -

गदरपुर में 300 किलो प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो गिरफ्तार, दो आरोपी फायरिंग कर फरार

गदरपुर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र और कोतवाली गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांधी कॉलोनी क्षेत्र से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में प्रतिबंधित गौमांस ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन संख्या DL 2C AK 8699 की तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नईम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी थाना स्वार, जनपद रामपुर तथा अबरार पुत्र बाबू खां निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

 

कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार के अलावा तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कर कब्जे में ले ली हैं। बरामद गौमांस और वाहनों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ गदरपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

गौवंश संरक्षण स्क्वाड और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुमाऊँ परिक्षेत्र में अवैध गौ-तस्करी और गौवंश से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *