खटीमा में VVIP कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, SSP अजय गणपति ने दिए कड़े निर्देश
खटीमा। 4 अक्टूबर को खटीमा में होने वाले VVIP कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
SSP ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में रूट डायवर्जन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि VVIP कार्यक्रम के दौरान आमजन को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात का सुचारु संचालन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
