कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह! CM धामी बोले- महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही डबल इंजन सरकार, 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी।

कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह! CM धामी बोले- महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही डबल इंजन सरकार, 3 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कालाढूंगी (नैनीताल) में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विशाल संख्या में पहुंची मातृशक्ति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, जबकि सहकारी समितियों में भी 33 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। इसके अलावा महालक्ष्मी योजना, ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना उत्सव जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और प्रदेश की मजबूती का आधार है। सरकार का प्रयास है कि मातृशक्ति को रोजगार, स्वरोजगार और विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलें।

 

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, दिनेश आर्य, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement