उत्तराखंड में 9.99 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों को ₹148.18 करोड़ की सौगात, अक्टूबर माह की पेंशन DBT से खातों में हस्तांतरित
उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9.99 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन के रूप में ₹148.18 करोड़ से अधिक की धनराशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं निराश्रित व्यक्तियों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी उपस्थित रहे।
