रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि में मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत, हरिद्वार में भाजपा का चुनावी महामंथन!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि में मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत, हरिद्वार में भाजपा का चुनावी महामंथन!

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक चेतना, समृद्ध लोकसंस्कृति और शौर्य की परंपरा का उल्लेख करते हुए उनका अभिनंदन किया।

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है। भाजपा की इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

Advertisement