मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर

मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर

मुख्य सेवक के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में आप सभी द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास के लिए मैं हृदय से आपका आभारी हूँ।

आप सभी का यह अटूट विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। यही विश्वास मुझे प्रदेशहित में साहसिक निर्णय लेने तथा दिन-रात देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

जब तक जनसेवा का यह पावन दायित्व मेरे कंधों पर है, मेरा प्रत्येक क्षण, प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक संकल्प देवभूमि उत्तराखण्ड की सवा करोड़ जनता की सेवा, प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा सुशासन को समर्पित रहेगा।