अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार!

 

समाचार प्लस लाइव:देहरादून स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस निशान’ से अलंकृत किए जाने को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।

 

इस अवसर पर विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस के विशेष डाक आवरण और पुलिस पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड पुलिस के 206 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।