उत्तराखंड राज्योत्सव में अमित शाह का बड़ा ऐलान! ₹1,475.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान!
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड राज्योत्सव कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को मरणोपरांत सम्मानित करने सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महान विभूतियों को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026’ प्रदान किया गया।
वहीं, उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पाण्डेय को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित बच्चों को उत्तराखंड राज्य बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस समारोह में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास और विरासत के समन्वय के साथ उत्तराखंड को विकसित भारत-2047 के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य बनाने का संकल्प दोहराया गया।
