विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

 

रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार जताया।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की भावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण मिलेगा और आस्था से जुड़े स्थलों का स्वरूप भी निखरेगा।

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, धार्मिक स्थलों और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। जनसेवा और विकास का संकल्प निरंतर जारी है और क्षेत्र में विकास की गति को किसी भी स्तर पर रुकने नहीं दिया जाएगा।

 

विधायक ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की जरूरतों और जनता की मांगों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

कार्यक्रम में डॉ. कुंदन सिंह राठौड़, अध्यक्ष रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी, एसपी साहू, अनिल चौधरी, दिनेश पांडे अध्यक्ष मंदिर समिति, अमरजीत सिंह, साकेत तिवारी, मनमोहन सिंह, विद्युत भट्टाचार्य, दीवान सिंह चुफाल, जितेंद्र भूषण, नरेंद्र गोस्वामी, अजीत शर्मा, मनोज दत्ता, राजेश महाराज, सतीश कर्नाटक, कैलाश पांडे, पूरन भट्ट, मोहित पंत, गुंजन शर्मा, सगीर खान, पंकज मिश्रा, अखिलेश खरे, नंदकिशोर, नरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।