रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए आमिर युवकों को बनाते थे निशाना

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार (30 मार्च 2026) को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने हनी ट्रैप गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

📌 घटना का विवरण

वादी सुपद मंडल निवासी वार्ड नंबर 04, ट्रांजिट कैंप ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रिया, उसकी सहेली, पिंकी व अन्य चार लोगों ने उसे अपने पास बुलाकर डरा-धमकाकर मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की।

आरोपियों ने जबरन गूगल पे के माध्यम से 14,000 रुपये और नकद 30,000 रुपये वसूल लिए।

इस शिकायत के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 308(5), 115(2), 351(2), 352, 127(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

👮‍♂️ पुलिस कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

🔹 गिरफ्तार आरोपी

मोतीराम पुत्र चेतराम (46 वर्ष)

निवासी – सिरसी, जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश)

बरामदगी – ₹5,500

पिंकी उर्फ काजल पत्नी राजेश कुमार (35 वर्ष)

निवासी – फुलसुंगी, गंगापुर रोड, ट्रांजिट कैंप

बरामदगी – ₹12,000

👉 पिंकी उर्फ काजल पहले से ही एक अन्य मुकदमे में वांछित बताई जा रही है।

💰 बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फिरौती की रकम बरामद की है।

🔍 आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

👮 टीम

उपनिरीक्षक मनोज कुमार

उपनिरीक्षक मनोज जलाल

हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र

महिला कांस्टेबल कंचन चौधरी